फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन भिड़े, मां-बेटे समेत 7 घायल

Sun, 10 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत 7 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक को मेरठ रेफर किया गया है।  शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली का एक परिवार कार से मुरादाबाद से दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन


स्याना ओवरब्रिज के नीचे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सुनीता, उसका बेटा संयम और चालक जयसिंह निवासी दिल्ली घायल हो गए।

दूसरी घटना शनिवार रात करीब पौने 12 बजे बदरखा मोड़ पर हुई, जहां बाइक में गन्ने के ट्रॉले ने साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार रामवीर और उसका भांजा विवेक निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।

तीसरी घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हुई, जहां मारूति कार पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी।

हादसे में कार चालक रमेश और उसका साथी जयवीर निवासी गजरौला घायल हो गए।  हालत बिगड़ती देख रमेश को मेरठ रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में रमेश को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें