गंगा में डूबे तीन युवकों में एक का शव बरामद
- फोटो : Demo Pic
खादर मेला देखने के दौरान गंगा में डूबे बुलंदशहर के युवक का शव गोताखोरों ने तलाश लिया है। हालांकि दो युवकों का अब भी कोई सुराग नहीं मिला है। पौराणिक खादर मेले में डुबकी लगाने के दौरान जनपद बुलंदशहर के सौरभ बीबीनगर,
संजय स्याना और जनपद अमरोहा के नौगावां सादात का गुरमीत गंगा में डूब गए थे। बुधवार की शाम को सौरभ बीबीनगर का शव ब्रजघाट के पास गंगा से बरामद कर लिया गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर गांव रवाना हो गए।
वहीं, संजय और गुरमीत का अब भी कोई सुराग नहीं मिला है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि खादर मेला क्षेत्र में डूबे युवक का शव बरामद होने के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।