फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने व्हाट्स एप हेल्पलाइन नंबर का किया शुभारंभ

Wed, 16 Nov 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने व्हाट्स एप हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। बुधवार को गढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंचार्ज ने व्हाट्स एप नंबर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जीआरपी इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी रेलवे के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में राजकीय रेलवे पुलिस ने व्हाट्स एप हेल्पलाइन नंबर 9454404444 जारी किया है।

उन्होंने बताया कि कोई भी यात्री अपराध और भ्रष्टाचार से संबंधित ऑड़ियो, वीडियो क्लिप या मैसेज भेज सकता है। यह नंबर राजकीय पुलिस मुख्यालय पर 24 घंटे काम करेगा। इस पर मिली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें