फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का किया प्रयास

Fri, 05 Jul 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी महिला ने पति व उसकी प्रेमिका पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रुबी ने बताया कि दो मई की दोपहर दो बजे वह अपनी ससुराल गांव असौड़ा स्थित मोहल्ला चंडी में अपने कमरे में थी। इसी बीच उसका पति आकाश उर्फ गजेंद्र व गांव कैली जिला मेरठ निवासी निशा के साथ बाहर से आया। जिनका शादी से पूर्व से ही प्रेम प्रसंग है। इस दौरान दहेज की मांग करते हुए आरोपी जबरन उसे कमरे में अंदर ले गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर पति व उसकी प्रेमिका पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें