फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक पर फेंका गर्म तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक पर गाली-गलौज का विरोध करने पर ग्राहक ने गर्म तेल डाल दिया। घायल युवक को पिता ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी साबिर ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उनका बेटा इमरान गांव में ही मुर्गा फ्राई का ठेला लगाता है। शनिवार की शाम को वह ठेले पर काम कर रहा था। तभी गांव निवासी युवक वहां आया, जिसने उससे मुर्गा देने के लिए कहा। इमरान ने कुछ समय इंतजार करने को कहा, जिस पर आरोपी गुस्सा हो उठा और उसके बेटे के साथ गाली गलौज की। इमरान ने विरोध किया, तो आरोपी ने कढ़ाई में रखा गर्म तेल उसके बेटे पर फेंक दिया। तेल गिरने से उसका बेटा झुलस गया। बेटे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें