फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेम विवाह की जिद में किशोरी ने छत से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को एक किशोरी ने प्रेम विवाह की जिद में आत्मघाती कदम उठाकर दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। किशोरी का पड़ोस के ही एक किशोर से प्रेम संबंध था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। हालांकि बताया जा रहा है विवाह में दोनों परिवारों की भी सहमति थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों ही गरीब परिवार से हैं। लड़की के परिजनों ने कहा कि लड़का अभी बेरोजगार है और जब तक वह कामकाज शुरू नहीं करता, तब तक शादी नहीं हो सकती। यही नहीं किशोरी के पिता ने समझने का प्रयास भी किया कि अभी उनके पास शादी के लिए धनराशि नहीं है। इसके बाद भी इस बात से आहत होकर किशोरी ने अचानक छत से छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गई। आनन फानन में किशोरी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस कर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। सीओ अनीता चौहान का कहना है, अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद जब परिवार से वार्ता की गई तो परिवार ने कोई भी कार्रवाई या शिकायत पुलिस को नहीं दी है। तारीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें