फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ी में होमगार्ड की ‘सरकार’, रास्ता कब्जाया

Wed, 22 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला रामगढ़ी में दबंग होमगार्ड ने रास्ते पर कब्जा कर लोगों के आवागमन में बाधा डाल दी है। यह आरोप लगाकर बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने डीएम ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


बुधवार को मोहल्ला रामगढ़ी के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुचें। उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासी एक दबंग होमगार्ड ने करीब 14 फीट चौड़ा रास्ते पर कब्जा कर उसे अपने मकान में मिला लिया है और बिजली के खंभे को भी अपने मकान के अंदर ले लिया है।

जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि जब मोहल्ले वालों ने इसका विरोध किया तो होमगार्ड उन्हें जेल में बंद कराने की धमकी देता है। रास्ता बंद हो जाने के कारण लोगों का आवागमन में बंद हो गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र देने वालों में मुकेश, मनोज, अंकित, रामप्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, पिंकी, सोनी, रामौतार, ओमप्रकाश, विजयपाल, सुमित, अशोक, लक्ष्मण सिंह, श्रीपाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें