फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर जाम ने छकाया

Fri, 25 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद बदरखा रेलवे फाटक ने वाहनों चालकों की परेशान बढ़ा दी है। बदरखा फाटक बंद होने से स्याना फाटक पर वाहनों को दबाव बढ़ गया, जिससे होली के दिन यहां भी भयंकर जाम ल गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घंटों वाहन स्याना फाटक पर अटके रहे।
विज्ञापन


बदरखा मोड़ रेलवे फाटक पर 12 मार्च 2013 को ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, जो इसी वर्ष 31 जुलाई को पूरा होना था। निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण अभी तक ओवरब्रिज नहीं बन पाया और नवंबर में कार्तिक मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने छोटे वाहनों का आवागमन चालू करा दिया था।

निर्माण कार्य दो सप्ताह फिर शुरू हो गया है। बैरियर लगे होने से बड़े वाहनों को पुराने दिल्ली रोड से निकल पाना संभव नहीं है। मेरठ रोड से जुड़े गांवों के क्रय केंद्रों से शुगर मिल को गन्ना लेकर जाने वाले वाहन स्याना रोड से होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


इससे स्याना रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति रहती है। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर प्रतिदिन 78 ट्रेनों का आवागमन होता है। एक बार फाटक बंद होने पर खुल भी नहीं पाता है कि अक्सर दूसरी ट्रेन आ जाती है।

होली के दिन स्याना फाटक पर लगे वाहन चालकों को जाम ने जमकर छकाया। बाहरी कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए जाम गंभीर समस्या बना हुआ है। नगर पालिका सदस्य राकेश चौहान, डा. शमशाद, मुश्ताक खां, राजू पधान ने रेलवे फाटक के जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि फाटक के जाम से निपटने को शीघ्र ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें