फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हिंदू मंदिर बनवाने में लगे, सुरक्षा पर नहीं दे रहे ध्यान- यति नरसिंहानंद गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मोहल्ला भगवानपुरी में मां वैष्णो देवी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू केवल मंदिर बनवाने में लगे हैं, लेकिन मंदिरों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे, जो बहुत बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि धर्म के अनुसार मंदिर बनाने का अधिकार उसी को है जो उसकी सुरक्षा अनंत काल तक सुनिश्चित करने का संकल्प ले सके।

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि मंदिरों की रक्षा तभी संभव है जब हिंदू समाज जनसंख्या की लड़ाई न हारे। यदि हिंदू जनसंख्या घटती गई तो कोई भी मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मंदिर न रहने से देव और पितृ दोनों कुपित होकर मंदिर बनाने वालों को दंड देंगे, जिसका परिणाम विनाशकारी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को सनातन धर्म और हिंदू समाज के लिए अत्यंत खतरनाक बताया और इसके लिए हिंदू नेताओं को धर्म का गद्दार करार दिया। उन्होंने मातृशक्ति से अधिक से अधिक बच्चों के जन्म का आह्वान करते हुए कहा कि यही हिंदू समाज की सुरक्षा का मूल उपाय है।
विज्ञापन


इस अवसर पर यति अभयानंद, यति धर्मानंद, यति परमात्मानंद, डॉ.योगेंद्र योगी, बृजमोहन सिंह, सतीश, संजय कुमार शर्मा, अरुण त्यागी, विपुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें