फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एडीओ गढ़ पर नए मतदाताओं के फॉर्म नहीं लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ के एडीओ अमित कुमार पर नवीन मतदाता स्नातक के फॉर्म नहीं लेने के आरोप पर लगे हैं। मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर एडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है। एडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए नवीन मतदाता बनाए जा रहे हैं। इसके लिए छह नवंबर तक फॉर्म जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि छह नवंबर की शाम चार बजे फॉर्म एडीओ पंचायत गढ़ के पास जमा करने गए तो स्थानीय अवकाश घोषित होने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कार्यालय गए तो ताला लगा हुआ था। फोन करके फॉर्म जमा करने की बात कही तो उन्होंने कार्यालय बुलाया। कार्यकर्ता शाम को करीब पांच बजे कार्यालय गए तो कहा गया कि अब फॉर्म जमा करने का समय समाप्त हो चुका है। आनंद गुर्जर ने कहा कि यह मतदाता के सांविधानिक अधिकारों का हनन है। इसलिए मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाए। एडीओ अमित कुमार ने बताया कि मेरा इस मामले से कोई मतलब नहीं है। मेरी इस कार्य के लिए ड्यूटी नहीं लगी थी। एडीओ कॉपरेटिव की ड्यूटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें