फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांवड़ यात्रा के लिए नेशनल हाईवे-334 भी हुआ वनवे

Tue, 30 Jul 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर/हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को हापुड़ से बुलंदशहर तक हाईवे 334 को भी वनवे कर दिया गया। अब एक ही दिशा में वाहन चलेंगे। जबकि शहर के आवास विकास को हापुड़ से जोड़ने वाला रेलवे गेट नंबर 73 भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्थाओं में बदलाव कर रहा है। मंगलवार सुबह पुलिस ने हापुड़ से बुलंदशहर हाईवे 334 को वनवे कर दिया। इससे पहले केवल सोना पेट्रोल पंप तक ही वाहनों को वनवे किया गया था। लेकिन कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पहले सोमवार को ब्रजघाट से बक्सर तक नए हाईवे और बक्सर से ततारपुर तक पुराने हाईवे को भी वनवे कर दिया गया था। व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न रह जाए, इसके लिए दोपहर को एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बुलंदशहर हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



शिवरात्रि तक बंद रहेगा गेट नंबर 73-

आवास विकास और आसपास के मोहल्लों को हापुड़ से जोड़ने वाला रेलवे का गेट नंबर 73 भी मंगलवार को बंद दिया गया। इस छोटे पुल से हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। लेकिन पुल से अब केवल कांवड़िये ही गुजरेंगे। जबकि आम लोगों को मेरठ रोड फ्लाई ओवर से होकर कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर ही हापुड़ आना होगा। फ्लाईओवर संकरा होने के कारण यहां जाम की स्थिति भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें