फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे मे स्कूटी सवार युवक की मौत

Tue, 30 Jul 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा मार्ग पर मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव सालारपुर के माजरे शरीफाबाद निवासी करीब 25 वर्षीय राहुल उर्फ चिंटू मंगलवार की दोपहर को घर से स्कूटी पर सवार होकर सामान लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट डहरा कुटी-ढोलपुर मार्ग पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। वहीं अस्पताल में युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एक माह पहले हुई पिता की मौत

राहुल उर्फ चिंटू सुरेश का दत्तक पुत्र था। करीब एक माह पहले ही मृतक के पिता सुरेश की भी मौत हो चुकी है। चिंटू दो बच्चों का पिता था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मिनी ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें