फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल फ्री की मांग को लेकर भाकियू महाशक्ति और पुलिस में तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा एक्सप्रेसवे पर किसानों के लिए टोल शुल्क मुक्त करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। संगठन के जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पांच जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन




बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा है। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता एक जून की शाम किसानों के लिए टोल फ्री व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसान लंबे समय से स्थानीय किसानों को टोल शुल्क से राहत देने की मांग कर रहे हैं।
आरोप है कि मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रही बातचीत के दौरान टोल कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष नितिन चौहान ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे, लेकिन पुलिस का रवैया उचित नहीं था।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 5 जून को हापुड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव का कहना है कि मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई थी, आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें