फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अलीगढ़ में होगी पांच मासूमों के दिल की सर्जरी

Tue, 13 Feb 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़।बचपन से दिल में छेद के कारण तिल तिल मरते पांच मासूम अब जल्द ही सामान्य बच्चों की तरह जीवन जीएंगे। अलीगढ़ में इन बच्चों की सर्जरी होगी, जिसकी तिथि भी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों बच्चे सरकारी एंबुलेंस से अलीगढ़ भेज दिए हैं। इन बच्चों की उम्र पांच वर्ष से कम है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। इसमें गांव बिगास निवासी अमित की दस माह की पुत्री आरूषि, असरा निवासी करण की पुत्री परी, आरिफपुर निवासी आबिद का पुत्र अशद, अटूटा निवासी समीर की पुत्री मायरा और दीपक की पुत्री तनवी को चिंहित किया गया। इन पांचों बच्चों के दिल में बचपन से ही छेद था।

जिसके कारण बच्चों का शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा था। बच्चे मर भी रहे थे, विभाग के नोडल डॉ.मयंक ने सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी को जानकारी दी। जिसके बाद इन बच्चों की सर्जरी अलीगढ़ में कराने का निर्णय लिया गया। अस्पताल से संपर्क के साथ ही ऑपरेशन को हरी झंडी मिल गई है। इसी क्रम में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से बच्चों को एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ भेजा गया। उनके अभिभावक भी साथ थे। स्वास्थ्य जांच के बाद बच्चों की ओपन हर्ट सर्जरी की जाएगी। इसके साथ ही बचपन से टेढ़े पैर, कमर में फोड़ा, कटा तालवा वाले बच्चों को भी इस मिशन के तहत स्वास्थ्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



-दिल में छेद के लक्षण-

कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ.गौरव मित्तल के अनुसार ऐसे बच्चों में जन्म के बाद सांस फूलना, फेफड़ों में बार-बार इन्फेक्शन होना, शरीर का तापमान ज्यादा रहना, पसीना ज्यादा आना, वजन न बढ़ना, बार-बार सर्दी, कफ, निमोनिया जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।



बच्चों को मिलेगा नया जीवन

जांच में पांच बच्चों के दिल में छेद पाया गया है, इन बच्चों को ऑपरेशन के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। जहां आवश्यक जांच होने के बाद बच्चों का ऑपरेशन होगा। इसके बाद बच्चे स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।-डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें