फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण कक्ष में लगी आग

Wed, 01 Mar 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
प्रशिक्षण कक्ष में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री प्रशिक्षण केंद्र पिलखवा में मंगलवार रात आग लगने से हजारों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। इस दौरान लेंटर भी नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने रात में आग की लपटे देखी तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल गाड़ी को बुलाया और कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पिलखुवा में रेलवे रोड पर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री प्रशिक्षण केंद्र है।

बताते हैं कि मंगलवार रात एक बजे केंद्र के अंदर रखे फर्नीचर में आग लग गई। आग से केंद्र का लेंटर भी नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने आग की लपटे देखीं तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दमकल गाड़ी को बुलाया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। केंद्र के कुक रजनेश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी के कारण आग लगने की आशंका है।  आग लगने से केंद्र का फर्नीचर जल गया है और लेंटर भी नीचे गिर गया है।
विज्ञापन


कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिली थी। थोड़ी देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें