फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की सुरक्षा बनी अफसरों की चिंता का सबब

Mon, 04 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच अप्रैल को ग्राम धनावली अट्टा में ग्राम संसद में भाग लेने आ रहे राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा पुलिस अधिकारियों की चिंता का सबब बनी हुई है। दरअसल, इसी दिन नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस कारण आसपास के जिलों से पुलिस बल राज्यपाल के कार्यक्रम के लिए नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


अब पुलिस अफसरों ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के जरिए ही राज्यपाल की सुरक्षा अभेद्य बनाने की रणनीति तैयार की है।  राज्यपाल पांच अप्रैल को पंचायती राज सम्मेलन ग्राम संसद कार्यक्रम में भाग लेने धनावली अट्टा पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अफसरों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सीओ बाबूगढ़ शैलेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी विशाल यादव ने गांव में जाकर कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड आदि का निरीक्षण किया। वहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ बाबूगढ़ शैलेंद्र राठौर ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हर आने-जाने वालों पर पुलिसकर्मियों की पैनी निगाह रहेगी।

वीआईपी फ्लीट की जिला प्रशासन से की मांग
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने वीआईपी फ्लीट की 4 अप्रैल को पुलिस लाइंस में मांग की है। इस फ्लीट में वार्निंग कार मय स्टाफ, एंटी डेमो स्क्वायड, पायलट कार, फ्रंट स्कार्ट, वीआईपी के लिए बुलेट फ्रूफ कार, रियर स्कार्ट के लिए दो कार, स्पेयर कार, चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस, टेल कार की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें