फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में अब 36 की जगह होंगे 41 वार्ड

Thu, 20 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
nagar palika - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका द्वारा नया परिसीमन घोषित कर दिया गया। हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अब 36 के स्थान पर 41 वार्ड होंगे। नए परिसीमन से शहर के वार्डों की भौगोलिक स्थिति भी बदल गई है।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर 2001 की जनगणना के आधार पर 2006 और 2012 में नगर निकाय चुनाव कराये गए थे। 2017 के निकाय चुनाव के लिए शासन ने 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन कराने के आदेश दिए थे।

परिसीमन से पहले हापुड़ नगर पालिका परिषद में 36 वार्ड थे, जो परिसीमन के बाद अब 41 हो गए हैं। इससे अधिकतर वार्डों की भौगोलिक स्थिति बदल गयी है। इस बदलाव से वार्डों के नंबर भी बदल गए हैं।
विज्ञापन


वार्डों की अनुसूचित जाति की गणना के आधार पर परिसीमन किया गया है। इस बार आदर्श नगर में सबसे अधिक अनुसूचित जाति के वोटर होने के चलते इसे वार्ड एक का क्रमांक दिया गया है।

पहले मोहल्ला भीम नगर में अनुसूचित जाति की सबसे अधिक संख्या थी इसलिए तब यह वार्ड नंबर एक था। इस अधिसूचना के संबंध में एक सप्ताह के अंदर आपत्तियां मांगी गयी हैं। इसके बाद मिलने वाली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें