यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुघर्टना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत किठौर रोड पर गांव मुदाफरा के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डबारसी निवासी जहीर परिवार के साथ कार में सवार होकर मेरठ जनपद के किठौर में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार गांव मुदाफरा के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक अन्य कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में कार सवार ग्राम डबारसी निवासी जहीर (60), नन्हीं(57) और शाहिना पत्नी मुबारिक (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की मौत हो गई। जबकि मुबारिक, शहजादी और राहत घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुघर्टना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।