फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हापुड़ के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गाजियाबाद में 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग में हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस प्रतियोगिता में छह जिलों की टीमें भाग लेंगी, हापुड़ के प्रतिनिधित्व को लेकर खिलाड़ियों में उत्सुकता है।
विज्ञापन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव डॉ.रोहन सिंघल व प्रबंध निदेशक डॉ.आयुष सिंघल ने कहा कि प्रदेश स्तर की इस प्रतियोगिता में हापुड़ के खिलाड़ी जेएमएस योद्धा टीम में शामिल होकर प्रतिभा दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को खेलों में कॅरिअर बनाने के टिप्स देने के साथ ही प्रोफेशनल बास्केटबॉल संस्कृति के विकास की संभावनाओं को नई ऊर्जा भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को जर्सी देकर, शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें