फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू:समर्थ आईडी पर देखें एडमिशन ऑफर, रजिस्टर्ड ई-मेल पर आएगा ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को अपनी समर्थ लॉगइन आईडी व पासवर्ड से लॉगइन कर डैशबोर्ड पर किस कॉलेज के एडमिशन ऑफर प्राप्त हुए हैं, यह देखना होगा। ओटीपी प्राप्त होने पर ही एडमिशन को प्रमाणित माना जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए 13 से 14 अगस्त तक मेरिट लिस्ट तैयार होगी। 17 से 19 अगस्त तक पहली वरीयता सूची में चयनित छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश लेने के इच्छुक ऐसे छात्र जिनके नाम पहली वरीयता सूची में आए हैं, उन्हें 17 से 19 अगस्त के बीच अपनी समर्थ लॉगइन आईडी व पासवर्ड से लॉगइन कर यह अवश्य देखना होगा कि उनके डैशबोर्ड पर किन कॉलेजों का एडमिशन ऑफर प्राप्त हुआ है।
इनमें से जिस कॉलेज में अभ्यर्थी प्रवेश के लिए इच्छुक है, उस कॉलेज का एडमिशन ऑफर स्वीकार करके संबंधी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए अपने पंजीकरण फार्म के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण, मूल निवास व समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करते हुए कॉलेजों में प्रवेश के लिए संपर्क करना होगा। महाविद्यालयों का एडमिशन ऑफर स्वीकार करने के लिए छात्रों को रजिस्टर्ड ई-मेल पर ओटीपी जाएगा।
विज्ञापन



कोट

छात्रों को प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अपनी लॉगइन आईडी पर एडमिशन ऑफर अवश्य देख लें। 17 से 19 अगस्त तक पहली मेरिट के प्रवेश होंगे। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें