फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जनशक्ति ने आधा घंटा टोल प्लाजा कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जनशक्ति ने आधा घंटा टोल प्लाजा कराया फ्री
विज्ञापन

पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के हापुड़ ब्लॉक महासचिव से शुल्क वसूले जाने से गुस्साए पदाधिकारियों ने सोमवार को हंगामा कर 30 मिनट तक टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहन प्लाजा से गुजरे, जिससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, अभी तक किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर काफी पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि गत दस अप्रैल को उनकी प्लाजा के प्रबंधक के साथ बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि टोल से गुजरने से 20 मिनट पहले प्लाजा प्रबंधक को कार का नंबर मेसेज करना होगा जिसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के वाहनों को प्लाजा पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद रविवार को टोल कर्मियों ने संगठन के हापुड़ ब्लॉक महासचिव वसीम से शुल्क वसूला और अभद्रता की। इसके विरोध में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को आधा घंटे तक फ्री कराया।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस पांच से सात मिनट तक प्लाजा को फ्री कराया जाना बता रही है। इस मौके पर नगराध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन मंत्री ललित कुमार, समीर चौधरी, अनिल गुप्ता, महताब, पप्पु चौधरी, हैमंत मिश्रा, छाया भाटी, कमलेश, सरिता, सुषमा, रीना समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोट
पूर्व में कार का नंबर मेसेज किये जाने के बावजूद भी यूनियन के हापुड़ ब्लॉक महासचिव से रविवार को टोल कर्मियों ने शुल्क वसूला और अभद्रता की। इस बाबत प्लाजा प्रबंधक से फोन पर वार्ता की गई तो उनके द्वारा भी गाली-गलौच और अभद्रता की गई। इसी के चलते सोमवार को प्लाजा आधा घंटा के लिए फ्री कराया गया। - कविता शर्मा, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति महिला मोर्चा
विज्ञापन

भाकियू जनशक्ति महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से अभद्रता के संबंध में तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टोल प्लाजा कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा पांच से सात मिनट टोल प्लाजा को फ्री कराया गया। - डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ पिलखुवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें