फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पिलखुवा। युवती को शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब ढाई साल पूर्व उसकी फेसबुक के माध्यम से गाजियाबाद निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खा ली। युवक ने शादी करने की बात कही, आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक पिछले दो साल में कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव डालने पर आरोपी अब इनकार कर रहा है। वहीं आरोपी ने दूसरे समुदाय का होने की बात भी युवती से छुपाई, और अब वह शिकायत करने पर युवती को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर गाजियाबाद निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी की तलाश में टीम को रवाना किया गया है, उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें