फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर स्टंट के दौरान लहराया तमंचा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
वायरल वीडियो में चलती बाइको पर स्टंटबाजी कर तमंचा लहराते युवक। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट के दौरान लहराया तमंचा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। बाइक पर स्टंट के दौरान तमंचा लहराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव खेड़ा के रहने वाले हैं, जिनमें एक फौजी भी शामिल है जो छुट्टी पर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात युवकों द्वारा चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने और अवैध तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में पांच बाइकों पर तीन-तीन युवक बैठे हुए थे। तभी युवक खड़े होकर स्टंट करने लगे तथा एक बाइक पर युवक हाथ में तमंचा लहराने लगा। बताया जाता है कि एक व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक गांव खेड़ा के रहने वाले हैं, जिनमें छुट्टी पर आया एक फौजी भी शामिल है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर खेड़ा निवासी राहुल और प्रिंस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें