फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने तय की शादी, युवती प्रेमी संग हुई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने तय की शादी, युवती प्रेमी संग हुई फरार
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बरात आने से पहले ही दूसरे मोहल्ला निवासी दूसरी जाति के अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी युवती का पिछले लंबे समय से दूसरे मोहल्ला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं। किसी भी कीमत पर प्रेमी युगल अलग-अलग रहने को तैयार नहीं है। इसी के चलते पूर्व में भी एक बार युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। उस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने पर वापस लौट आई थी। इसी के चलते परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। जुलाई माह में बरात आनी थी। परिजन शादी की तैयारी में जुटे हैं, सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मंगलवार की रात अचानक युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें