फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

पिलखुवा। किराना के थोक व्यापारी मयंक मित्तल हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा की है। पुलिस की लापरवाही के कारण पूर्व में दो हमलावर जमानत तुड़वा कर जेल जा चुके है, जबकि तीन को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। वांछितों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय बंसल अकेला ने बताया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते हत्याकांड का मास्टरमाइंड भूरा और आबिद गैंगस्टर एक्ट और चोरी के मामले में न्यायालय से जमानत रद्द करवाकर जेल जा चुके हैं। अगर वांछित दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गत एक अप्रैल की रात हाईवे किनारे स्थित किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल की दुकान में बदमाशों ने डकैती के उद्देश्य से दाखिल होने का प्रयास किया था। विरोध करने पर हमलावरों ने राजीव पर चाकु ओं से हमला किया और उनके पुत्र मयंक मित्तल के सिर में गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दो अप्रैल को इलाज के दौरान गाजियाबाद के अस्पताल में मयंक की मौत हो गई थी। मामले में पांच अप्रैल को एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ में रजनी विहार निवासी रोहित चौधरी और छह अप्रैल को हिंडालपुर निवासी शंकर तोमर और चंडी मंदिर मोहल्ला निवासी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद धौलाना निवासी भूरा और गौतमबुद्धनगर निवासी आबिद पुराने मामले में न्यायालय से जमानत तुड़वाकर जेल चले गए थे। वहीं पुलिस अभिलेखों में हत्याकांड के दो आरोपी वांछित है।
विज्ञापन

कोट-
हत्याकांड में वांछित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है। संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही वांछितों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अभिनव सिंह पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें