मां-बेटी की हत्या की जांच के लिए पहुंची सीबीआई
पिलखुवा । 21 वर्ष पूर्व महिला और उसकी बेटी की हत्या के मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम पिलखुवा थाने पहुंची। टीम ने थाने में अभिलेख खंगाले और बाद में घटनास्थल पर का निरीक्षण किया।
स्थानीय मोहल्ला किशनगंज निवासी नितिन कुमार की पत्नी सीमा और बेटी भव्या की 2001 में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इसके करीब डेढ़ वर्ष बाद हमलावरों ने नितिन की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया था। लेकिन कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए व्यापारियों ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। तभी से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि टीम ने एफआईआर समेत अन्य कागज देखे और घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।