फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने सब्जी व फल के ठेलों को पलटा

विज्ञापन
पुलिस कर्मियों द्वारा ठेला पलटने के बाद सड़क पर बिखरे पड़े फल। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने सब्जी व फल के ठेलों को पलटा
विज्ञापन

पिलखुवा। शुक्रवार को बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मियोें पर अतिक्रमण को हटावाने के नाम पर सब्जी व फल का ठेला व रेहड़ी लगाने वालों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों द्वारा कई ठेलों को पलट दिया, जिससे हजारों कीमत के फल और सब्जी नष्ट हो गए।
बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास सब्जी और फल मंडी स्थित है। मंडी की जगह कम होने के कारण सुबह के समय फल विक्रेता सड़क किनारे फुटपाथ पर रेहड़ी लगाकर सब्जी और फल बेचते है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से पुलिस कर्मी सड़क किनारे ठेला नहीं लगाने दे रहे हैं, ठेला लगाने वालों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को बस स्टैंड चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियोें के साथ मौके पर पहुंचे और फलों से भरी रेहड़ी को पलट दिया। कुछ फल विक्रेताओं ने विरोध किया तो उन्हें डंडा मारकर मौके से दौड़ाया गया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर ठेला और रेहड़ी के कारण अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। सड़क और फुटपाथ पर लोगों के लिए निकलने की जगह नहीं बचती है। कई बार वहां से हटने की चेतावनी दी गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि किसी पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता और डंडा मारा गया तो शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें