चंडी रेलवे फाअक पर खड़ी आला-हजरत एक्सप्रेस ट्रेन।
- फोटो : PILAKHWA
समय से बंद नहीं हुआ फाटक, दस मिनट खड़ी रही आला हजरत एक्सप्रेस
पिलखुवा। शनिवार शाम रेलवे रोड पर भारी ट्रैफिक होने के कारण फाटक समय से बंद नहीं हो सका, जिसके कारण आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन दस मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान फाटक बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पिलखुवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा चार बजे चेन पुलिंग के चलते सप्तक्रांति एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी होने के कारण रेलवे रोड का फाटक देर तक बंद रहा, जिसके कारण रोड पर ट्रैफिक अधिक हो गया। सप्तक्रांति जाने के कुछ देर बाद आला हजरत एक्सप्रेस गाजियाबाद की ओर से आ गई तब तक फाटक पर भीड़ कम नहीं हो पाई थी। जिसके कारण रेलवे रोड का फाटक बंद नहीं हो सका। इसी के चलते आला हजरत एक्सप्रेस गाड़ी को चंडी फाटक के पास आउटर साइड अर्थात होम सिगनल पर रोकना पड़ा। रोड का ट्रैफिक कम होने के बाद फाटक को बंद कर ट्रेन को निकाला गया।