अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती महिला।
- फोटो : PILAKHWA
चाकू से वारकर पत्नी की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैडा खुर्द में बुधवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने चाकू से वारकर पत्नी की हत्या कर प्रयास किया। महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी एकत्र हो गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी तसलीम बावर्ची होटल पर काम करता था। लेकिन पिछले कॉफी दिनों ने कामकाज छूट जाने के कारण वह घर पर ही रह रहा है। बुधवार सुबह पत्नी नाजिमा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान तसलीम ने मीट काटने वाले चाकू से नाजिमा की गर्दन पर वार कर दिया। इससे पहले वह दोबारा वार करता महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए और लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायल महिला से पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।