फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में 50 लाख से बनेंे दो पक्के नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा में 50 लाख से बनेंगे दो पक्के नाले
विज्ञापन

पिलखुवा। हैंडलूम नगरी को जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलनी वाली है। पालिका की ओर से करीब 50 लाख की लागत से दो पक्के नालों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नवंबर माह के अंत तक नालों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम हापुड़ अनुज सिंह के निर्देश पर एनएचएआई द्वारा दहपा पुलिया, चंडी मंदिर और खेड़ा गेट के पास भूमिगत नालों का निर्माण किया गया था। जिसका एक करोड़ रुपये के अधिक का भुगतान नगर पालिका द्वारा एनएचएआई को किया है। दहपा पुलिया वाले भूमिगत नाले को दहपा रोड वाले नाले से जोड़ दिया गया था। लेकिन अभी तक चंडी मंदिर और खेड़ा गेट के पास वाले भूमिगत नालों के पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं हो रही है। इसी के चलते पिछले दिनों खेड़ा गेट भूमिगत नाले से पानी की निकासी के लिए खेड़ा गांव में कच्चे नाले का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते नाला नहीं बन सका। ग्रामीणों द्वारा कच्चे नाले का विरोध किया जा रहा था। अब नगर पालिका वहां पर पक्का नाला बनाएगा। भूमिगत नाले का पानी प्रस्तावित नाले से होकर खेड़ा गांव के नाले से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा चंडी मंदिर वाले भूमिगत नाले के लिए मंदिर के पास से करीब 600 मीटर लंबा पक्का नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें