फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छेजा और मलकपुर सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छेजा और मलकपुर सबसे आगे
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना को हराने की लड़ाई में हापुड़ जिले के गांवों की भागीदारी काबिले तारीफ है। अच्छेजा और मलकपुर ने सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण की सूची में शामिल होकर नया कीर्तिमान रच दिया है। छह गांव शत प्रतिशत टीकाकरण की दहलीज पर हैं।
विज्ञापन

जिले के 111 गांवों में 95 प्रतिशत से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। ए श्रेणी शामिल इन सभी गांवों का दोबारा से सर्वे शुरू किया गया है। यह रिपोर्ट तीन दिन के अंदर तैयार कर ली जाएगी। इसमें कई गांव ऐसे भी बताए जा रहे हैं जहां सभी लोगों को टीके लग चुके हैं। 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। जिले में 18 साल से ऊपर की अब सिर्फ 2.53 लाख आबादी ही टीकाकरण से वंचित है, जिन्हें जागरूक किया जा रहा है। वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर, गांव में बूथ बनाकर इन लोगों को बिना स्लॉट बुक कराए ही टीका लगाया जा रहा है। रोजाना 5 से सात हजार नए लोगों का टीकाकरण हो रहा है, अगले महीने तक 18 से ऊपर की आबादी को पूर्ण प्रतिरक्षित किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि जिले के 100 से अधिक गांव शत प्रतिशत टीकाकरण के करीब पहुंच गए हैं, सभी के सहयोग से उपलब्धि मिली है। सर्वे रिपोर्ट में दर्जनों गांव 100 प्रतिशत प्रतिरक्षित की सूची में शामिल हो सकते हैं, जबकि दो गांव पहले ही इस सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें