फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में होगी महापंचायत

विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में होगी महापंचायत
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में बनाए जा रहे डपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने महापंचायत करने का एलान किया है। इसके लिए गांवों में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि महापंचायत को लेकर अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में मसूरी नहर पटरी के किनारे 23वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ता मनोज तोमर ने बताया कि समिति ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की एक महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। दिवाली से पहले रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जा सकता है। इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। इस दौरान हरिओम तोमर, राजीव तोमर, संजय कोरी, राजू, मनोज, संजीव, राजेंद्र, अमन, मोमीन, जावेद समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन सिंह ने बताया कि महापंचायत के मामले की जानकारी नहीं है, धरना समाप्त कराने के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही मामले का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें