फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड का मामला गरमाता जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीण पिछले 15 दिन से धरना पर बैठे हैं। रविवार को बारिश में भी ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड के पास धरना पर बैठे रहे।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप करने के लिए गालंद में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। जिसका गालंद, लाखन, पिपलेड़ा, मसूरी, खिचरा, खेड़ा, छिजारसी समेत कई गांवों के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और गत तीन अक्तूबर से डंपिंग ग्राउंड के पास धरना पर बैठे है। ग्रामीणों को विभिन्न संगठनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंच समर्थन भी दिया जा चुका है। कई बार गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार की धरनारत ग्रामीणों से वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन धरना समाप्त होने की सहमति नहीं बन सकी है। ग्रामीण गालंद में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देने की जिद्द पर अडे़ है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड बनने से ग्रामीण बीमारियों की चपेट आएंगे, आबादी के पास इसे नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर कूड़ा एकत्र नहीं किया जाएगा, बल्कि आधुनिक मशीनों ने कूड़ा प्रोसेसिंग किया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड नहीं बल्कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा। इसी के चलते शनिवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा विधायक पंकज सिंह से मिल था और डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देने की मांग की। इसी के चलते ग्रामीणों का रविवार को बारिश के दौरान भी 15 वें दिन भी धरना जारी रहा। धरना में ग्रामप्रधान गालंद संजय कोरी, राजू, अमित, दीपक, राजीव तोमर, कालू, राजू तोमर, प्रदीप तोमर, बिट्टू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें