फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे कपड़ा व्यापारी बाइक की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक कपड़ा कारोबारी राजीव का फाइल फोटो। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे कपड़ा व्यापारी बाइक की हादसे में मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। एलिवेटेड के नीचे बस से उतर सड़क पार कर रहे कपड़ा कारोबारी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। थाने पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
पिलखुवा एलिवेटेड के नीचे हाईवे किनारे स्थित टीचर्स कॉलानी निवासी 50 वर्षीय राजीव कुमार शहर के प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी थे। वह अहमदाबाद कपड़ा खरीदने गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बस द्वारा वापस घर आ रहे थे। एलिवेटेड रोड के नीचे मकान के सामने ही वह बस से उतरकर सड़क पार रहे थे। तभी बाइक सवार ने कारोबारी को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर परिजन और अन्य लोग एकत्र हो गए। घायल को एक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रेनू गुप्ता, बेटा आयूष व यश और बेटी मानवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें