फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माधीन मकान के ऊपर बिजली का तार गिरने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
राजमिस्त्री की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
निर्माधीन मकान के ऊपर बिजली का तार गिरने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन मकान के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मकान पर राजमिस्त्री का काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरे मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तार के गिरने से कई घरों के बिजली उपकरण भी जल गए। घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया।
पिलखुवा की जटपुरा रोड पर बंगाल निवासी टीके मंडल ने मकान की मरम्त के लिए बृहस्पतिवार की सुबह पिलखुवा बस अड्डा से एक राजमिस्त्री को ले गया था। शाम को राजमिस्त्री और दुलाल छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइनका तार टूटकर छत पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर राजमिस्त्री और दुलाल बुरी तरह से झुलस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। दुलाल की हालत चिंताजनक बनी हैं। लोगों ने बताया कि इसके अलावा पड़ोसी कामिनी और नरेंद्र समेत कई के घरों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को बदलवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन

--
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मृतक राजमिस्त्री की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

--
कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लकर उसकी पहचान कराई जा रही है। मकान स्वामी द्वारा कार्य कराने के लिए राजमिस्त्री को सुबह बस स्टैंड से लाया गया था। वह उसे नहीं जानता था। पहचान होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें