सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकले 25 हजार
पिलखुवा। सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी विजयपाल सिंह हेड कांस्टेबल पद से पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुआ है। उनका पिलखुवा स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता है। पीड़ित का कहना है कि उसके खाते में पेंशन आई थी। गत 24 अगस्त को वह बैंक में जानकारी करने पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 25 हजार रुपये की निकासी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि इस निकासी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक अधिकारियों द्वारा भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि एसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया हैं। मामला साइबर सेल से जुड़ा होने के कारण वहां भेजा जा रहा हैं।