फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। रुपयों के लेनदेन को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
स्थानीय ईदगाह रोड कृष्णगंज नई आबादी निवासी आसिफ द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सोमवार को उसके पिता सरफराज, बड़ा भाई सरताज और छोटा भाई सलमान दुकान पर बैठे थे। इसी बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर चाचा सत्तार, उनका बेटे सौयव, अलतम (साद) दुकान पर आये और गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें सरफराज और सरताज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भाई की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आसिफ द्वारा अपने चाचा सत्तार और चचेरे भाई सौयव एवं अलतम (साद) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें