सड़क हादसे में दो युवक घायल
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शनिवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिंभावली निवासी राजन बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह धौलाना कट के पास पहुंचा तो उसकी बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना गालंद चौराहे पर घटित हुई। यहां पर दो बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में मसूरी निवासी इकराम घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस का कहना है इस संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। अगर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।