फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में विद्युत निगम ने वसूले 1.83 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा में विद्युत निगम ने वसूले 1.83 करोड़ रुपये
विज्ञापन

पिलखुवा। विद्युत निगम ने पिछले आठ दिन में 6080 बकायेदारों से लगभग एक करोड़ 83 लाख रुपये की वसूली की है। वहीं एक मुश्त समाधान योजना के तहत 2120 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है।
अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि एक मार्च से शुरू हुई ओटीएस के अंतर्गत आठ मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में 1703 घरेलू और 48 नलकूप बकायेदार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा 1134 घरेलू उपभोक्ता करीब 90 लाख और 169 द्वारा 42 लाख रुपये जमा कर चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के 46 घरेलू और 23 नलकूप बकायेदार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जिनमें 15 बकायेदारों ने 12 लाख रुपया जमा किया है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बकायेदारों को मिले इसके लिए गांवों में प्रचार प्रसार के अलावा कैंप भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इन गांवों में लगे कैंप
किलोड़ा, अनवरपुर, बझैड़ा खुर्द, छिजारसी, कस्तला की मढैया, दहपा, लालपुर, धौलाना, बझैड़ा कला, सपनावत, काजीमपुरा, तुमडेल, समाई, मुहम्मदपुर, नगला उदयरामपुर, कमीपुर वड़ैला, समाना और वीघेपुर गांव में कैंप लगवाए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें