फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में पशुओं को जहरीला देने वाले आरोपी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने क्षेत्र के गांवों में पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने और खाल समेत हड्डियों की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पशुओं की खाल, जहरीला पदार्थ, दो गाड़ियों समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह के सदस्य सिंभावली क्षेत्र के गांवों में आतंक का सबब बने हुए थे। जो दो सौ से अधिक पशुओं को मौत की नींद सुला चुके हैं।
सिंभावली थाने के एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों से पिछले कुछ दिनों से पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की घटनाएं सामने आ रहीं थी। इस संबंध में कई पशुपालकों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। एसओ ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड्ढा नहर पुल पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान हापुड़ की तरफ से आ रही एक मिनी ट्रक और एक जीप को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों में सवार लोगों ने गति बढ़ा कर मौके से भागने की कोशिश की। जिसके चलते पीछा कर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों वाहनों को रोक लिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार 13 लोगों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ करते हुए वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहनों में नौ पशुओं की खाल, तीन क्विंटल पशु मांस, पशु कटान के उपकरण समेत चार किलो जहरीला पदार्थ बरामद हुआ। मिनी ट्रक और जीप समेत सभी सामान को कब्जे में लेते हुए पुलिस टीम सभी आरोपियों को भी थाने ले आई। वहीं उनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साबिर निवासी मजीदपुरा, वसीम निवासी गांव अब्दुल्लापुर जनपद मेरठ, शोएब निवासी फलावदा, धर्मवीर निवासी कोटला सादात, कौशल निवासी हापुड़, सूरज कोटला मेवातियान, पुष्पेंद्र निवासी मुरादपुर, अफसर निवासी गांव अठसैनी, ओमकार, ओमबीर, अनिल कुमार, देवी सिंह निवासी हापुड़, चमन निवासी गांव शेरपुर और रोहित निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर बताए हैं।
विज्ञापन

पशुओं को आटे में मिलाकर खिलाते थे जहरीला पदार्थ
एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गांवों में घूमते थे, जो अपने पास आटे में जहरीला पदार्थ मिलाकर रखते थे। मौका मिलते ही घरों के बाहर बंधे हुए पशुओं को जहरीला पदार्थ खिला देते थे। जिसके बाद मृत पशुओं को लेकर उनकी खाल, मांस समेत अन्य सामान को निकाल कर बेच देते थे। इसके अलावा बचे अवशेष को तालाब में मछलियों के भोजन के लिए इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्यों ने अभी तक करीब दौ सौ पशुओं की हत्या की है, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये के लगभग है।
एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिनके अन्य अपराधों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें