फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारो के मध्यनजर पिलखुवा को मिली एक प्लाटून पीएसी - मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला एवं गांवों में तैनात की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा में एक प्लाटून अतिरिक्त पीएसी तैनात
विज्ञापन

पिलखुवा। बकरीद एवं रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पिलखुवा में अतिरिक्त एक प्लाटून पीएसी तैनात की है। त्योहारों को सकुशल कराने के लिए पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी हैं। ईद पर्व पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस की कड़ी नजर हैं। पिलखुवा में एक प्लाटून अतिरिक्त पीएसी तैनात की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बकरीद और रक्षाबंधन पर्व के चलते पिलखुवा में पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। शहर में मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला सिखेड़ा, सद्दीकपुरा, दहपा, शिवाजी नगर, खेड़ा समेत कई गांवों में बकरीद के चलते सुबह से ही पुलिस की तैनाती निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 56 मस्जिद और शहर में एक ईदगाह है। ईदगाह पर नमाज अदा नहीं होगी। मस्जिदों में केवल पांच से छह लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा कर सकते हैं। त्योहार पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के चलते ईद पर होने वाले मेले का आयोजन नहीं होगा। ईद के अवसर पर ईदगाह और मस्जिदों के बाहर मेला का आयोजन होता था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस तरह के आयोजनों पर रोक लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें