जिले में नहीं बढ़ेेंगे सर्किल रेट, डीएम ने लगाई मुहर
हापुड़। जिले में इस बार भी सर्किल रेट नहीं बढेंगे। एडीएम द्वारा उपनिबंधकों व विभिन्न संगठनों की बैठक में कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिए गए निर्णय पर जिलाधिकारी ने अपनी अंतिम महुर लगा दी। शुक्रवार को उन्होंने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए। जिला प्रशासन के इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है।
दरअसल, कुछ जन प्रतिनिधियों और संगठनों द्वारा कोरोना संकट काल को देखते हुए जिले में इस वर्ष भी सर्किल रेटों मेें बढ़ोत्तरी न किए जाने की मांग की थी। लोगों की इस मांग को लेकर एडीएम जयनाथ यादव द्वारा उपनिबंधकों, दस्तावेज लेखक संघ, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में सर्किल रेट न बढ़ाने पर सहमति जताते हए प्रस्ताव तैयार किया। वहीं इस प्रस्ताव की फाइल डीएम को भेजी गई। अधिकारियों की सिफारिश को देखते हुए शुक्रवार को डीएम अदिति सिंह ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए। जिसके बाद यह तय हो गया कि एक अगस्त से अगले एक वर्ष के लिए जिले में सर्किल रेट यथावत रहेंगे। यह जिले के लिए तीसरा लगातार साल है। जब सर्किल रेट नहीं बढ़े हैँ। जिले में वर्ष 2018 से सर्किल रेटों में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई। डीएम अदिति सिंह का कहना है कि कोरोना संकट काल व इस महामारी के कारण मंदी को देखते हुए लगाकर लोगों व संगठनों द्वारा सर्किल रेट न बढ़ाये जाने की मांग की जा रही थी। लोगों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।