छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने दौड़ी पुलिस, बचाने आई बेटी गिरकर घायल
धौलाना। ग्राम में छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार को पुलिस पहुंची। इस दौरान आरोपी की पुत्री ने अपने पिता को बचाने के लिए पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ लगा दी। इसके चलते युवती सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। वहीं गांव में लोगों ने पुलिस द्वारा आरोपी की पुत्री की पिटाई किए जाने की अफवाह फैला दी। गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी आ गई। इस बीच गांव में अफवाह फैल गई कि पुलिस द्वारा आरोपी की लड़की को बेरहमी से पीटा गया है। जिसके चलते वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई है। पुलिस द्वारा युवती को पीटने की झूठी अफवाह पर ग्रामीण एकजुट हो गए। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहंच गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी ने झूठी अफवाह फैलाई थी। घायल युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ पुलिस के किसी भी किसी भी कर्मी के द्वारा कोई अभद्रता या मारपीट जैसी घटना नहीं की गई है। उनकी बेटी सड़क पर गिरकर चोटिल हुई है। ग्रामीणों द्वारा घटना को बेवजह तूल दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना चौकी इंचार्ज नवीन कुमार गौतम समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।
कोट
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव निवासी एक महिला ने ग्राम के ही तीन व्यक्तियों केेेे खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करनेेे तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर ला रही थी, तभी आरोपी की पुत्री पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ पड़ी और गिरकर घायल हो गई।