फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेवर के साथ गत्ता तौले जाने से ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घेवर के साथ गत्ता तौले जाने से ग्राहक परेशान
विज्ञापन

पिलखुवा। जागो ग्राहक जागो का काफी प्रचार-प्रसार होने के बाद भी दुकानदार ग्राहकों की आंखों में धूल झोक रहे हैं। घेवर के साथ तीन सौ रुपये किलोग्राम की दर से गत्ते का डिब्बा भी तौला जा रहा है। आयेदिन दुकानों पर ग्राहकों की कहासुनी भी होती है।
सावन का महीना चल रहा है अधिकांश मिठाईयों की दुकानों पर घेवर की जबर्दस्त डिमांड है। नगर की नामचीन दुकानों पर सुबह से शाम तक घेवर की बिक्री होती है। 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से घेवर बिकता है। घेवर के साथ ही दुकानदार गत्ते का डिब्बा भी धड़ल्ले से तौल रहे हैं, जबकि गत्ते के रेट 60 रुपये किलो है। दूसरे-तीसरे दिन गत्ते का डिब्बा तौलने को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की कहासुनी भी होती है, लेकिन दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निवासी राहुल कौशिक ने कहा कि दुकानदार अपनी मनमानी के चलते घेवर के साथ गत्ता तोलते है। अगर विरोध करते है तो लड़ने पर अमादा हो जाते है। ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने माप तौल विभाग के निरीक्षक से मिठाई वालों की दुकानों पर जांच कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम धौलाना विशाल यादव से भी मिठाई के साथ गत्ता तौलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें