फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन

हापुड़। रेडियोलॉजिस्ट के बिना ही गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में चलाए जा रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। यहां तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट पहले ही सेंटर छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में मशीन के गलत प्रयोग के शक में पीसीपीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के नोडल अधिकारी ने तीनों सेंटरों पर कार्रवाई की है। वहीं धौलाना में लिंग परीक्षण के मास्टर माइंड को भी जल्द पकड़ने का दावा किया गया है।
हाल ही में धौलाना में हरियाणा की टीम ने लिंग परीक्षण में हापुड़, गाजियाबाद के दलालों को पकड़ा था, जबकि मास्टर माइंड अभी फरार है। डीएम ने इस तरह के गोरखधंधों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में तीन सेंटर बिना चिकित्सकों के ही चलाए जाने की सूचना मिली थी। पीसीपीएनडीटी की बैठक में डीएम ने तीनों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ दिनेश खत्री ने टीम के साथ सेंटरों का निरीक्षण किया। सिंभावली स्थित सक्षम नर्सिंग होम, गढ़ स्थित सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर, महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में पाया गया कि पहले जिन चिकित्सकों के नाम से उक्त सेंटर रजिस्टर्ड थे, वह सेंटर छोड़कर काफी पहले ही जा चुके हैं, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई थी। ऐसे में मशीनों के गलत प्रयोग की आशंका के चलते तीनों सेंटर सील कर दिए गए हैं। वहीं, धौलाना में लिंग परीक्षण करने वाले मास्टर माइंड को लेकर भी कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कोट-
बिना चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाए जाने पर इन्हें सील कर, रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी। गलत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। - डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें