फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नालों में गंदगी देख मंत्री नाराज

विज्ञापन
पानी की बर्बादी---मंगलवार को पौधरोपण अभियान के दौरान नगर पालिका में पालिका चेयरमैन, विधायक समेत क? - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
शहर के नालों में गंदगी देख मंत्री नाराज
विज्ञापन

हापुड़। शहर के नालों की हालत जग जाहिर है। बुधवार को शहर में राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय दिनेश खटीक और अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसार ने नालों की हालत देख नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि नाले का कितना बुरा हाल है, यहां कब से सफाई नहीं हुई। ईओ ने बताया कि ये वैंडर जोन है और तीन दिन पहले ही सफाई कराई गई थी। इस पर मंत्री बोले कि यह तीन दिन पहली सफाई तो नहीं दिख रही। डीएम मेधा रूपम ने भी इस मामले में सफाई दी।
इसके बाद उन्होंने अच्छेजा स्थित प्राथमिक विद्यालय और गोशाला का निरीक्षण किया। चारा पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्कूल में बच्चों से सवाल पूछे गए। कई सवालों पर बच्चे अटक गए। गांव चमरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के निर्मित आवासों का निरीक्षण कर उनसे संवाद किया गया। रेलवे रोड पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ भी संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति राज्यमंत्री मंत्री दिनेश खटीक ने शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होेंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर निगम के अफसरों की शह पर कर्मी उत्पीड़न कर रहे हैं, तो संबंधित अफसर पर कार्रवाई की जाएगी। राज्यमंत्री आजाद अंसारी ने विद्युत ट्रांसफार्मर को खुले में रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सात दिन में ट्रांसफार्मरों को ढकवाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया, जिंप अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

नाराज हुए मंत्री- बुधवार को रेलवे रोड पर नाले में भरी गंदगी को देख माथे पर उंगली रखकर नाराज खड़े जल- फोटो : HAPUR

जिला अस्पताल में मरीज से जानकारी करते जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी- फोटो : HAPUR

गांव अच्छेजा स्थित सरकारी स्कूल में निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक व राज्यमंत्री दानि?- फोटो : HAPUR

रेलवे रोड पर नाले का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी। स?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें