फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

धौलाना। लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने सेना में शारीरिक परीक्षा पास कराने की एवज में गांव कंदौला निवासी प्रथम पाल से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लखनऊ निवासी राजेश मिश्रा रिटायर्ड फौजी है। पीड़ित के पुत्र की वर्ष 2019 में सेना में शारीरिक परीक्षा थी। 10 दिसंबर 2019 को राजेश मिश्रा उसके घर आया और उसके पुत्र को पास करवाने की बात कही। उसकी बातों का विश्वास कर उसने उसके खाते में अलग-अलग तारीखों में साढे़ छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उसका बेटा फेल हो गया। बार-बार पूछने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया और न ही रुपये वापस दिए। इसके अलावा उसके साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी दी। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें