फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने पकड़ी चोरी की बिजली से चल रही इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने पकड़ी चोरी की बिजली से चल रही इंडस्ट्री
विज्ञापन

हापुड़। विजिलेंस की टीम ने बुधवार रात में छापा मारकर गांव फुलड़ी में चोरी की बिजली से चलती एक फैक्टरी को पकड़ा है, जिसमें चक्की, स्पेलर समेत कई काम होते मिले। साथ ही हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में आठ ई रिक्शाएं चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले। कुचेसर रोड चौपला पर भी कार्रवाई की गई, तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही 25 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

ई रिक्शा चार्जिंग के लिए कॉमर्शियल कनेक्शन की अनिवार्यता है। लेकिन हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में जमकर चोरी की बिजली से रिक्शाओं को चार्ज किए जाने का कार्य हो रहा है। सूचना पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार तड़के करीब चार बजे फूलगढ़ी में छापा मारा। यहां नाजिम के परिसर में आठ ई रिक्शाएं चार्ज होती मिली। इससे पहले टीम गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के फूलड़ी में पहुंची। बताया गया है कि यहां गुलशेर अली के परिसर ने स्वीकृत कनेक्शन के अलावा एक अन्य तार बिजली चोरी के लिए डाला हुआ था। यहां चक्की, स्पेलर चलाया जा रहा था, जिसके लिए इंडस्ट्री का कनेक्शन अनिवार्य है, लेकिन ऐसा कोई कनेक्शन नहीं लिया गया था। 4326 वाट की चोरी मिली। इसके साथ ही कुचेसर चौपला स्थित प्रीतम कॉलोनी में रघुनाथ सिंह के परिसर में भी बिजली चोरी पायी गई।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल एई एससी यादव, मुमताज खान, कुलदीप, रविंद्र, सचिन, अंकित, अफरोज की टीम ने यह कार्रवाई की। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें