फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवती की मौत, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हॉउस पर विलाप करते मृतक युवती के माता पिता । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवती की मौत, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मारवाड़ इंटर कॉलेज चौकी के पास सोमवार शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार हरदोई निवासी 35 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवती का दिल्ली निवासी प्रेमी हादसे में बच गया। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर को लेने से इनकार कर दिया।
मृतका के पिता भीमराव आंबेडकर और मां नीरज कुमारी ने बताया कि उसकी बेटी रुत स्नेह नोएडा में रहकर एक इवेंट कंपनी में नौकरी करती थी। करीब दो वर्ष पहले उसी कंपनी में नौकरी कर रहे युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। इसका पता चलने पर उन्होंने अपनी बेटी की शादी उस युवक से तय कर दी थी लेकिन, शादी की तिथि तय नहीं की थी। शादी तय करते समय युवक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की मांग नहीं की थी। लेकिन, कुछ समय बीतने के बाद युवक व उसके परिजन दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे थे। जिसे देने के लिए उन्होंने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह नोएडा से हरदोई अपने घर आने के लिए निकली थी। रुत ने फोन करके परिजनों से ट्रेन से हरदोई आने की बात कही थी। लेकिन, उसके प्रेमी ने अग्निपथ योजना के विरोध के चलते ट्रेन से न जाने के लिए कहकर बस में बैठाने की बात कही और उसे बाइक पर बैठा लिया। लेकिन, बस में न बैठाकर वह रुत को पिलखुवा तक ले आया। जहां बताया गया कि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी बेटी की मौत हो गई।
पिता ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर जाकर देखा तो वहां पर कोई खून के निशान नहीं थे। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर गिरने से बेटी के शरीर की एक भी हड्डी नहीं टूटी है और न ही कहीं पर गंभीर चोट के निशान हैं। केवल सिर पर ही एक चोट का निशान आया है। ऐसे में उन्होंने प्रेमी पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने तहरीर लेने से किया इनकार
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या की आशंका जताते हुए मारवाड़ चौकी पर पुलिस को तहरीर देने के लिए गए थे। लेकिन, पुलिस ने तहरीर लेने से साफ इनकार कर दिया और सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच करने की बात कह कर वापस भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने पुलिस पर भी मिली भगत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोट-
सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि मामला की जांच कराई जाएगी, मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक युवती का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें