फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने खाते से निकाले पांच लाख, प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने खाते से निकाले पांच लाख, प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी मोहम्मद तैय्यब का पांच लाख रुपये का चेक बैंक से चोरी कर कैश करा लिया गया। इसके लिए उसके फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग भी किया गया। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तैय्यब ने बताया कि उसने अपनी कुछ संपत्ति का सौदा आवास विकास कालोनी निवासी इरफान अहमद को किया था। इरफान ने संपत्ति खरीदने की एवज में उसे पांच लाख रुपये का बैंक आफ बड़ौदा का सेल्फ चेक दिया था। चेक का भुगतान उसे 20 मई 2022 को कराया था। जिसके बाद उसने इस चेक को अपने बैंक खाते में लगाया। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने चेक वापस करते हुए उसे 26 मई को आने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि 26 मई को उसे बैंक में कर्मचारी भोला मिला। भोला ने किसी अन्य व्यक्ति से चेक जमा कराने की पर्ची भरवाकर चेक बॉक्स में डलवा दिया और उससे एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन

30 मई को वह चेक के बारे में जानकारी करने बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ऐसा कोई चेक नहीं मिला। उसने इस संबंध में इरफान से बात की तो उसने बताया कि उसके खाते से भुगतान हो चुका है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को तैय्यब बताकर फर्जी आधार कार्ड के जरिए बैंक से रुपये प्राप्त किए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस षड़यंत्र में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, अन्य कर्मचारी एवं भोला भी शामिल हैं। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी भोला, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बैंक के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें